Anp News रायपुर में गूंजेगी NHM कर्मियों की आवाज, महासम्मेलन में शामिल होंगे प्रदेश के दिग्गज नेता

Anp news live Raipur छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून 2026 को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में एक ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर से 18 हजार से अधिक NHM अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार सहित शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे।

महासम्मेलन को विशेष बनाने के लिए डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, विजय शर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल तथा ओ.पी. चौधरी सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

यह महासम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों की एकता, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन होगा। इसमें ग्रामीण एवं शहरी उप स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों तथा मंत्रालय स्तर पर कार्यरत हजारों अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे।

Uploaded Image

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें महासम्मेलन का आमंत्रण सौंपा था। मुख्यमंत्री द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने के बाद प्रदेशभर के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

संघ की जिलाध्यक्ष शकुंतला एक्का ने बताया कि रायगढ़ जिले से 700 से अधिक कर्मचारी अपने परिवारों के साथ महासम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं में NHM कर्मियों के योगदान को सम्मान देने और उनकी एकजुटता को प्रदर्शित करने का ऐतिहासिक अवसर होगा।

वहीं संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।

13 जून को रायपुर का बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम NHM कर्मचारियों की एकता, समर्पण और संकल्प का साक्षी बनेगा। यह महासम्मेलन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यरत हजारों कर्मियों के लिए एक गौरवपूर्ण और यादगार अवसर साबित होने जा रहा है।

Related Post