Anp News ग्राम चोरिया में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नए कानूनों और नशामुक्ति का दिया संदेश

ANP News Live Janjgir-Champa पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जनजागरूकता अभियान के तहत थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के साप्ताहिक बाजार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने किया।

कार्यक्रम के दौरान बाजार में मौजूद ग्रामीणों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित नए आपराधिक कानूनों की जानकारी सरल भाषा में दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है।

इस अवसर पर नागरिकों से कानूनों का पालन करने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई।

नशामुक्त समाज बनाने का किया आह्वान

कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया।

इस जनजागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

 

Related Post