Anp news live योग दिवस पर भाजपा का संकल्प, स्वस्थ भारत का दिया संदेश

Anp News Live Korba अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय योग परंपरा को अपना रही है।

योग शिविर का संचालन पतंजलि योगपीठ की छत्तीसगढ़ प्रभारी जया मिश्रा ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। शिविर में शामिल लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला मंत्री कमला बरेठ सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योग दिवस के इस विशेष आयोजन के माध्यम से भाजपा ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Related Post