ANP News Exident नेशनल हाईवे 30 पर मसोरा टोल के पास दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

कोण्डागांव, 12 सितंबर 2025: नेशनल हाईवे 30 पर स्थित मसोरा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात स्कॉर्पियो में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह स्कॉर्पियो वाहन दो घंटे पहले ही एक खड़ी ट्रक से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के करीब दो घंटे बाद इसमें अचानक आग लग गई।

Uploaded Image

हालांकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर नंबर प्लेट नहीं पाई गई है, वही दुर्घटना के तुरंत बाद स्कॉर्पियो वाहन में सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

Uploaded Image

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी गाड़ी कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Uploaded Image

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोण्डागांव सिटी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्कॉर्पियो किसकी थी और उसमें आग कैसे लगी।

Uploaded Image

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा दुर्घटना से संबंधित था या फिर कोई अन्य वजह इसके पीछे है। फिलहाल पुलिस द्वारा CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Post