Anp News live korba डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट ने जिला आयुर्वेद कार्यालय, निहारिका में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर 60 आयुष चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन से हुआ। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरों का सबसे बड़ा सम्मान उनके मरीजों के चेहरे की मुस्कान और स्वस्थ जीवन है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व की बात है।
मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता एक्का ने कहा कि डॉक्टर धरती पर ईश्वर का प्रतिरूप हैं। मरीजों की सेवा और मानवता के प्रति उनका समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी चिकित्सकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. शिरीन सिंह, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. रश्मि रेखा पंडा, डॉ. कैलाश पांडे, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अश्विनी आर्य, डॉ. बंशीधर नायक, डॉ. राजेश गभेल सहित कुल 60 आयुष चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव प्रत्युष हनी सक्सेना, कोषाध्यक्ष सुधीर सक्सेना, सदस्य डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. प्रदीप कश्यप एवं डॉ. राजीव श्रीवास सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
यह आयोजन चिकित्सकों के प्रति सम्मान और समाज में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रेरणादायी अवसर बना।
