साप्ताहिक जनदर्शन में मांग एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे 67 आवेदक...

 

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए।


जनदर्शन में आज तहसील अकलतरा के ग्राम खोंड़ निवासी जमुना प्रसाद पाण्डेय द्वारा नक्शा बंटाकन करवाने के संबंध में, तहसील नवागढ़ के ग्राम कुथुर निवासी बैमन पटले द्वारा अपनी माता के मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में, तहसील जांजगीर के ग्राम देवरहा निवासी केरो बाई केंवट द्वारा रिकार्ड दुरूस्थ करने के संबंध में, तहसील बलौदा के ग्राम खिसोरा निवासी चतुरसिंह द्वारा रकबा सुधार करवाने के संबंध में, तहसील चांपा के ग्राम कोसमंदा निवासी भगतराम राठौर द्वारा वृद्धा पेंशन दिलाने के संबंध में, ग्राम मुड़पार निवासी कृष्णा सबरिया गोड़ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

Related Post