सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा एवं राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

 

जांजगीर-चांपा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं सखी वन स्टॉप सेंटर सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न केंद्रों में स्वस्थ शिशु, चित्रकला, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, खिलौना वितरण, न्योता भोज तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र हथनेवरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, श्रीमती संगीता पाण्डेय परियोजना अधिकारी सहित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके साथ ही विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण व नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Post