शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा अरनोद के वार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न,प्रकाश चंद्र मीणा लगातार तीसरी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा अरनोद के चुनाव दिनांक 24 अगस्त रविवार को चुनाव अधिकारी जिला सभाध्यक्ष गोपाल लाल मीणा एवं पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष हेमलता मीणा के पर्यवेक्षक एवं निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद में निर्विरोध संपन्न हुए।
मिडिया प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी चुनाव विज्ञप्ति के अनुसार एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित तिथि को उपशाखा अरनोद के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमें सभाध्यक्ष अर्जुन लाल मीणा,उपसभाध्यक्ष पुष्कर लाल मीणा, छगन लाल रैदास, अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मीणा,

वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार जैन, उपाध्यक्ष पुरुष अतुल कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष महिला एजन मीणा,मंत्री शांतिलाल मीणा, महिला मंत्री हेमलता मीणा, कोषाध्यक्ष सीमा मीणा, प्रदेश महासमिति सदस्य प्रकाश चंद्र मीणा, हीरालाल कटारा,गोपाल लाल मीणा, देवीलाल मीणा,सुनीता मीणा,जिला महासमिति सदस्य हीरालाल कटारा,शंकरलाल मीणा,महेश चंद्र, रामलाल मीणा,कैलाश चंद्र मीणा, कमलेश कुमार शर्मा,सत्यनारायण मीणा,सरोज मीणा, कमलेश कुमार तेली निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवीलाल मीणा ओर उप शाखा प्रतापगढ़ बग़दीराम मीणा के द्वारा भी कार्यकारणी को माला पहनकर बधाई दी गई ओर उनका स्वागत किया गया। वार्षिक चुनाव में उपशाखा के समस्त सदस्यों ने भाग लिया एवं माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।
