एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं पालना केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदनों की जांच के उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है।
इच्छुक आवेदक मूल्यांकन में त्रुटि या आपत्ति होने पर दिनांक 04 जुलाई 2025 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह दावा-आपत्ति केवल कार्यालयीन समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक परियोजना कार्यालय कटघोरा में ही जमा की जा सकेगी।
मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय कटघोरा, जनपद पंचायत कटघोरा, नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं दीपका के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण सूचना: दावा-आपत्ति के साथ नवीन दस्तावेजों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
