कोंडागांव में गणपति आगमन पर दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

कोंडागांव, 24 अगस्त 2025: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कोंडागांव नगर में रविवार शाम 6 बजे सनातन परिवार गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य झांकी का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा के आगमन को लेकर नगरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। झांकी की शुरुआत जगदलपुर नाका से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय बस स्टैंड तक पहुँची।

Uploaded Image

इस अवसर पर नगर में भक्तिमय माहौल बन गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु झांकी में शामिल हुए, वहीं हजारों की भीड़ ने मार्ग पर खड़े होकर भगवान गणेश के स्वागत में जयकारे लगाए। झांकी में प्रस्तुत अघोरियों का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा नरमुंड सिंहासन पर विराजमान माँ काली और माँ दुर्गा के रूपों ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

Uploaded Image

नगर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Uploaded Image

झांकी का समापन स्थानीय बस स्टैंड में आयोजित मुख्य समारोह के साथ होगा, जहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Post