तिलक नगर में रास्ता खुलने के बाद अब सड़क व नाली निर्माण की उठी मांग,जल्द होगा समाधान

तिलक नगर में रास्ता खुलने के बाद अब सड़क व नाली निर्माण की उठी मांग,जल्द होगा समाधान 

 

प्रतापगढ़ नगर परिषद की कार्रवाई से तिलक नगर में लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता आखिरकार खुल गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कब्जा कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था, जिससे वार्डवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाकर रास्ता तो खोल दिया, लेकिन अब वार्ड में गंदगी और जलभराव की समस्या सामने आ रही है। जगह-जगह कच्चे रास्ते पर पानी भरा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

Uploaded Image

 

वार्डवासियों का कहना है कि अब क्षेत्र में सड़क निर्माण और नालियों की तत्काल आवश्यकता है। स्थानीय निवासियों , शिव सिंह, विक्रम सिंह और अमन पालीवाल ने कई बार नगर परिषद को इस संबंध में अवगत करवाया था , लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ।

 

इस मामले में नगर परिषद आयुक्त और सभापति प्रतिनिधि ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़क और नालियों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

 

वर्जन

जितेंद्र कुमार मीणा, आयुक्त, नगर परिषद

“तिलक नगर में रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटा दिया गया है। अब वार्डवासियों की मांग पर शीघ्र ही सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।”

 

पहलाद गुर्जर, सभापति प्रतिनिधि

“वार्डवासियों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाया गया है। जल्द ही सड़क और नाली निर्माण का काम कराया जाएगा। प्रतापगढ़ के सभी वार्डों की सड़क व नालियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।”

Related Post