दिनांक 20.06.2025 के प्रार्थी राजेश साहू निवासी देवरीखुर्द तोरवा को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के एक्टीवा वाहन का गलत तरीके से आरोपी के द्वारा उपयोग करने की रिपोर्ट पर स्कूटी चालक शिवकुमार का क्रमांक सीजी 10 एव्ही 1564 का यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा ई चालान काटने प्रार्थी के वाहन उक्त समय में स्कूटी घर में खडी होने की शिकायत पर यातायात पुलिस के द्वारा आईटीएमएस से कोई अन्य व्यक्ति प्रार्थी के स्कूटी वाहन का नंबर का अपने स्कूटी में इस्तेमाल कर स्कूटी नंबर प्लेट का आरोपी शिवकुमार यादव उम्र 46 साल साकिन पोंडी थाना सीपत के विरूद्ध अप0 क्र0 - 710/2025, धारा:- 318(4),338 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान रजनेश सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रामगोपाल करियारे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सिविल लाईन पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये स्कूटी वाहन चालक शिवकुमार यादव को स्कूटी सहित पकडा और वाहन के नंबर प्लेट एवं चेचिस नंबर की मिलान करने पर नंबर प्लेट गलत होना पाया गया आरोपी को दिनांक 21.06.2025 के गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेस किया गया है।
