दिवाला गांव में दो पक्षों में विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमले के आरोपी गिरफ्तार
उपखण्ड कोटड़ी थाने के दिवाला गांव में दो पक्षों में विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर लाल मिर्ची पाउडर, लाठी-डंडों और पत्थरो से हमले के साथ सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के मामले में एसपी बी. आदित्य की टीम प्रतापगढ़, रठांजना, हथुनिया, अरनोद, कोटड़ी और सालमगढ़ थानों की पुलिस ने मिलकर लक्ष्मण मीणा निवासी डोडीयार खेडा थाना प्रतापगढ़, रूघनाथलाल मीणा निवासी बरखेडी थाना प्रतापगढ़, अंबालाल मीणा निवासी चाचाखेडी थाना अरनोद और सुरेश मीणा निवासी डोराना थाना वायडी नगर मंदसौर को संभावित ठिकानो पर दबिशें देकर गिरफ्तार किया है।
एसपी ने कहा ऐसे लोगों को पुलिस सहन नहीं कर मजबूत ईलाज करेगी। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार टीमें दबिशें दे रही है।
