एसीबी की टीम ने आबकारी उप निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है प्रार्थी की शिकायत पर एसीबी बिलासपुर की टीम ने आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को रिश्वत लेते खरसिया कार्यालय से ₹50000 घुस के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया है । मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पहले ही भ्रष्ट उप निरीक्षक के विरुद्ध ट्रैप लगाया था जिसमें रिश्वत के साथ उप निरीक्षक को उसके कार्यालय में ही दबोच लिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी इकाई बिलासपुर में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को धर्मजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग ग्राम पंडरी महुआ गांव पहुंच उसे समय प्रार्थी स्वयं और उसकी मां घर में मौजूद थे।

उसने घर की तलाशी लेते हुए तुम लोग अवैध रूप से शराब बनाते हो कह कर डराने धमकाने लगा और कागज में हस्ताक्षर भी लिए ।बाद संतोष कुमार नारंग ने कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए ₹50000 की मांग की जिसकी शिकायत प्रार्थी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को कर दिया ।

प्रार्थी की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शिकायत की सत्यापन कराई जिसे जांच में सही पाया और संतोष कुमार नारंग के लिए ट्रैप लगाकर योजना बनाई। जिससे आरोपी को रिश्वत की रकम ₹50000 के साथ खरसिया कार्यालय में उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया ।

पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Post