कोरबा जिले में एक रहस्यमय और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में कथित तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत, पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

 

 

मृतकों में कबाड़ कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन,

सुरेश साहू, और नीतिश कुमार शामिल हैं…

तीनों एक फार्म हाउस में मौजूद थे…

जहां तंत्र-मंत्र के लिए एक विशेष कमरे की व्यवस्था की गई थी।

 

सूत्रों के मुताबिक…

इन तीनों को 5 लाख रुपये को तंत्र-मंत्र के जरिए ढाई करोड़ रुपये में बदलने का लालच दिया गया था।

इसके लिए बिलासपुर से एक बैगा अपनी टीम के साथ यहां पहुंचा था।

 

[

कथित तांत्रिक क्रिया के दौरान तीनों की अचानक तबीयत बिगड़ी…

और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

 

लेकिन रहस्य यहीं से शुरू होता है—

एक मृतक के मुंह में नींबू मिला है…

और शरीर पर खरोंच व चोटों के निशान,

जो हत्या या जबरदस्ती की आशंका को और गहरा करते हैं।

 

 

पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है 

घटनास्थल से तांत्रिक सामान भी बरामद हुआ है।

फॉरेंसिक टीम कमरे की बारीकी से जांच कर रही है।

 

 

पैसा कई गुना करने के लालच में कैसे तीन जानें चली गईं…

इस रहस्य से पर्दा उठेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस पूछताछ के बाद।

फिलहाल इस मामले ने पूरे कोरबा में दहशत और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं।

Related Post