लबेद में होगा नवयुवक डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

कोरबा/लबेद। कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लबेद में आगामी 17 सितम्बर 2025, बुधवार को नवयुवक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में ग्रुप डांस, युगल डांस और एकल डांस की श्रेणियाँ रखी गई हैं। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए हैं।

 

पुरस्कार वितरण

प्रवेश शुल्क 250

ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार ₹11,101, द्वितीय ₹7,001, तृतीय ₹5,001, चतुर्थ ₹3,001 तथा पंचम ₹2,001 रखा गया है।

 

प्रवेश शुल्क 200

युगल डांस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ₹7,001, द्वितीय ₹5,001, तृतीय ₹3,001 तथा चतुर्थ 2,501 व पंचम ₹1,501 तक निर्धारित है।

 

प्रवेश शुल्क 150

एकल डांस के लिए प्रथम विजेता को ₹5,001, द्वितीय को ₹4,001, तृतीय को ₹2,501, चतुर्थ को ₹2,001 और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1,001 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में सरपंच, पंच, बी.डी.सी. सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन में महिला कार्यकर्ताओं और युवाओं का भी सहयोग रहेगा।

 

नियम और शर्तें

प्रतिभागियों को अपना गाना स्वयं लेकर आना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता स्थल में किसी प्रकार की गड़बड़ी नशें में लड़ाई झगडे़ करते पाए जाने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता शुरू होने से एक घंटा पहले दर्ज कराएँ।

 

विशेष सहयोग

आयोजन में स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक व सामाजिक सहयोग प्रदान किया है।

 

प्रतियोगिता स्थल पर शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

 

संपर्क सूत्र: 6263420901, 7697006076, 8889324162, 9340717877

Related Post