35 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन लौटाए गए

रायगढ़-जिले में साइबर अपराधों पर लगातार कार्रवाई करते हुए साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा और उनकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने CEIR पोर्टल तथा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 35 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल मिलने पर कई लोगों ने पुलिस प्रशासन और साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।

डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि साइबर टीम लगातार गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की खोज में तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनका मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते मोबाइल ट्रेस किया जा सके।

इस अभियान में साइबर सेल की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और पुलिस की इस पहल को जिलेवासियों ने सराहा।

Related Post