पुलिस जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने तथा उनकी क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन जांजगीर में 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 जून 2025 से शुरू होकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
रिफ्रेशर कोर्स में योग और शारीरिक व्यायाम प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक मास्टर के मार्गदर्शन में कराटे एवं योग अभ्यास कराया जा रहा है। तथा जवानों को नवीन कानून, साइबर अपराध, ई-साक्ष्य, ई-समंस, CCTNS प्रणाली, VVIP/VIP ड्यूटी प्रबंधन एवं HHMD/DFMD उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।
कराटे से लेकर साइबर क्राइम तक – जांजगीर पुलिस को मिल रहा हाईटेक प्रशिक्षण
यह रिफ्रेशर कोर्स पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर प्रारंभ किया गया है, जिससे पुलिसकर्मी न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनें, बल्कि वे अपने विभागीय दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
प्रथम बैच में जिले के विभिन्न थानों और चौकियों से 30 आरक्षकों को नामांकित किया गया है। इस कोर्स में मानसिक जागरूकता, अनुशासन और फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
