प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा में 11वीं प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को

प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय, कोरबा में कक्षा 11वीं की 20 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी रविवार, 24 अगस्त 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय, डिंगापुर कोरबा में होगी।

 

परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह 10 बजे पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। प्रवेश पत्र का वितरण सीधे परीक्षा केंद्र में किया जाएगा।

 

छात्र-छात्राएँ अपनी पात्रता, अपात्रता, परीक्षा केंद्र और रोल नंबर संबंधी सूची का अवलोकन आधिकारिक वेबसाइट korba.gov.in पर कर सकते हैं।

Related Post