मोदी सरकार के 11 वर्ष: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की रफ्तार, विकास की सुनहरी उड़ान — नारायण चंदेल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ को माओवाद से उबारकर विकास, विश्वास और समृद्धि की नई दिशा दी है।

 

 प्रमुख उपलब्धियाँ

 

 कृषि और आवास

– रिकॉर्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी ₹3100/क्विंटल में।

– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 लाख आवास स्वीकृत, 15.38 लाख पूर्ण।

 

महिला और कृषक सशक्तिकरण

– भूमिहीन किसानों को ₹10,000 वार्षिक सहायता।

– 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह।

– किसानों को अब तक ₹1 लाख करोड़ से अधिक की DBT सहायता।

 

 माओवाद पर निर्णायक प्रहार

– 425 नक्सली मारे गए, 1388 आत्मसमर्पण, 1443 गिरफ्तार।

– शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू और सुधाकर निष्क्रिय।

 

जनजातीय सशक्तिकरण

– प्रधानमंत्री जनमन योजना से 2121 गाँवों तक सुविधाएँ पहुँचीं।

– धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना से 6691 गाँव लाभान्वित।

– उज्ज्वला योजना से 36.76 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन।

 

गरीब और ग्रामीण हित

– 71 लाख परिवारों को निःशुल्क राशन।

– PM किसान सम्मान निधि से 26 लाख किसानों को ₹6000 वार्षिक।

– तेंदूपत्ता पारिश्रमिक ₹4000 से बढ़कर ₹5500।

 

भ्रष्टाचार पर शिकंजा

– कोयला व आबकारी लाइसेंस प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन।

– चर्चित पीएससी घोटाले की CBI जांच प्रारंभ।

 

 औद्योगिक विकास और तकनीकी क्रांति

– 5.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव।

– नवा रायपुर में ₹1100 करोड़ से सेमीकंडक्टर प्लांट और AI डेटा सेंटर।

 

बुनियादी ढाँचा और कनेक्टिविटी

– ₹48,000 करोड़ की रेलवे परियोजनाएँ प्रगति पर।

– 32 स्टेशन अमृत भारत योजना में।

– ₹21,380 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स पर कार्य।

 

जल संसाधन

– बोधघाट व इंद्रावती-महानदी लिंक से 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई सुविधा।

 

बस्तर में बदलाव

– माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अब बस्तर ओलंपिक और पंडुम महोत्सव जैसे आयोजन।

 

 स्वास्थ्य और पर्यावरण

– 2.38 करोड़ आयुष्मान कार्ड, ₹8241 करोड़ की सेवाएं।

– ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 2.50 करोड़ पौधे रोपे गए।

 

भारत की वैश्विक साख में इजाफा

– सर्जिकल स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंधूर शांति जैसे साहसिक कदमों से भारत की सुरक्षा नीति सशक्त हुई।

 

 कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल

 

पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल के साथ मंच पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व अध्यक्ष जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, संयोजक ज्योति नंद दुबे, पार्षद हितानंद अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Post