बहराइच डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि बहराइच वन प्रभाग, बहराइच के कैसरगंज रेंज के तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 09 सितम्बर 2025 को ग्राम-परागपुरवा, पो. मझारा तौकत्ती, थाना व तहसील कैरारगंज में अज्ञात वन्य जीव द्वारा 11/12 सितम्बर 2025 की रात्रि लगभग 03ः00 बजे ग्राम-भौरी, मजरा बहोरवा, पो. मंझारा तौकती, थाना बौण्डी तहसील महसी में अज्ञात वन्य जीव द्वारा किये गये हमले के दृष्टिगत प्रभाग स्तर से 07 एवं वन संरक्षक, देवीपाटन वृत्त, गोण्डा स्तर से 04 गश्ती टीमों का गठन किया गया है जो दिवस/रात्रि वन्य जीव सक्रियता क्षेत्रों में गश्त की कार्यवाही कर रही है।
डीएफओ ने बताया कि वन्य जीव सक्रियता वाले क्षेत्र में 03 थर्मल ड्रोन कैमरों को चलाकर तथा संवेदनशील स्थानों पर कैमरा ट्रैप्स को स्थापित कर वन्य जीव को खोजने की कार्यवाही की जा रही है। वन्य जीव के हमले से प्रभावित ग्रामों में सोलर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। ताकि वन्य जीव की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। गश्ती टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पैदल चलकर सक्रिय वन्य जीव को चिन्हित किये जाने एवं पगमार्क खोजने की कार्यवाही की जा रही है।
डीएफओ ने बताया कि जनजागरूता टीमों द्वारा स्थानीय ग्रामीणजनों को हिंसक वन्य जीवों से बचाव हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के ग्रामवासियों को रात्रि में अपने घरों के अन्दर दरवाजा बन्द करके स्वयं एवं बच्चों को सुरक्षित सुलाने हेतु आग्रह किया जा रहा है। गश्ती टीमें द्वारा प्रभावित ग्राम के बाहरी क्षेत्रों में पटाखों को दगाकर वन्य जीव को रोकने की कार्यवाहियों की जा रही है। उन्होंने बताया कि वन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हिंसक जीव के हमले से प्रभावित क्षेत्र में दिवारात्रि गश्त की जा रही है जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं होने पायी है।
