जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें थाना बिर्रा पुलिस के द्वारा ग्राम बिर्रा घिवरा रोड जोरवा तालाब के पास मुख्य मार्ग पर मुखबिर सूचना पर दबिश देकर आरोपी 01 सुरंगी केवट 02. जीवन लाल केवट दोनो निवासी डोमाडीच भाठापारा थाना हसौद जिला सक्ती को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 60 नग देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
60 पाव देशी प्लेन शराब के साथ परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार...
