करमदीखेडा में खेत में कार्य करते समय आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के करमदीखेडा गांव में खेत पर काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।मृतक संदीप उर्फ बद्री लबाना (28) पुत्र रतनलाल लबाना निवासी करमदीखेडा का है ।
संदीप उर्फ बद्री खेत पर कृषि कार्य के दौरान दवाई छिड़क रहा था। इसी बीच अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के बड़े पिताजी देवी लाल लबाना ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में घटना की रिपोर्ट दी।

इसके आधार पर धमोत्तर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जांच अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतक संदीप उर्फ बद्री शादीशुदा था और उसका एक बेटा है। परिवार की आजीविका खेतीबाड़ी पर ही निर्भर थी। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर छा गई है।
