कोरबा के वार्ड 29 में कोरबा महापौर को सफाई एवं रोड़ नाली से समस्याओं को अवगत कराते हुए, वार्ड पार्षद डॉ. गोपाल

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार में लंबे समय से जारी सफाई, सड़क एवं नाली व्यवस्था की बदहाली को लेकर वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। इन ज्वलंत समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद डॉ. गोपाल ने कोरबा महापौर को तत्काल समाधान की मांग की थी।

वार्ड पार्षद डॉ. गोपाल ने बताया कि मुड़ापार क्षेत्र में महीनों से नियमित सफाई कार्य नहीं हो रहा है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। साथ ही मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और नालियों की सफाई न होने से जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। बारिश के मौसम में यह समस्याएं और भी गंभीर रूप धारण कर लेती हैं, जिससे आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है।

जिस पर महापौर ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाते हुए वार्ड 29 में पहुंचे और कहा कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिससे वार्ड को किसी भी प्रकार के मूलभूत सुविधाओं से जूझना न पड़े

Related Post