चुपना गांव में घरों में घुसा पानी, ग्रामीण बेहाल

अरनोद। क्षेत्र के चुपना गांव में रविवार को हुई बरसात के बाद हालात बिगड़ गए निचले इलाकों में पानी भर जाने से कई घरों में पानी घुस गया इससे ग्रामीणों का सामान भीग गया और लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों चैन राम मीणा का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बरसात में यही स्थिति बन जाती है। इस बार हालात और भी खराब हो गए हैं

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि संक्रमण और बीमारियों का खतरा न बढ़े

Related Post