विद्यालयों में स्थानांतरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जाने हेतु प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण...

 

जांजगीर-चांपा शासन की महत्वाकांक्षी योजना सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के 900 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत जिला ई गवर्नेंस चिप्स विभाग द्वारा आकांक्षा परिसर जांजगीर में शिक्षा विभाग के सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन किए गए सेवा ट्रांसफर सर्टिफिकेट (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सेवा के संबंध में समस्त प्राचार्य हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल को प्रशिक्षण दिया गया।


ई जिला प्रबंधक सुनील कुमार साहू ने बताया कि अब से कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र सेवा सेतु पोर्टल से प्राचार्यों द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को बिना कार्यालय जाए समय सीमा में सुलभ, सरल एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करना है। वर्तमान में कई विभाग जैसे शिक्षा,रेशम,खादी ग्रामोद्योग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,पंचायत, राजस्व, गृह, पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी, कृषि, आई टी आई, पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित कई विभागों के 900 से अधिक सेवाओं को एक ही पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन प्रदाय किया जा रहा है।

Related Post