उरगा: आंगनबाड़ी केंद्र लालमाटी सहायिका के भरोसे, कार्यकर्ता अक्सर अनुपस्थित

कोरबा। ग्राम पंचायत उरगा अंतर्गत लालमाटी मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में कार्य संचालन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां कार्यकर्ता पीयूष लता बंजारे अक्सर केंद्र से अनुपस्थित रहती हैं, जिससे पूरा केंद्र सहायिका के भरोसे चल रहा है।

 

स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें किए जाने के बाद जब express news Bharat या r9 Bharat के 

संवाददाता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बात की तो उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि वे अक्सर केंद्र में उपस्थित नहीं रहतीं और आज भी दोपहर करीब 12 बजे के आसपास केंद्र पहुंच रही हैं।

 

उन्होंने अपनी अनुपस्थिति का कारण बताते हुए कहा कि "फेस कैप्चर, ई-केवाईसी, मातृ वंदना जैसे कार्यों में समय लग जाता है", और ये भी जरूरी कार्य हैं। हालांकि, यह बयान यह सवाल खड़ा करता है कि क्या इन सभी कार्यों के नाम पर बच्चों की देखरेख और पोषण जैसे मूल कर्तव्यों से समझौता किया जा सकता है?

Related Post