कोंडागांव के एनसीसी मैदान में फटाखा दुकानों को लेकर हंगामा, अवैध स्टॉल पर पुलिस व प्रशासन की सख्ती

कोंडागांव, 20 अक्टूबर 2025 | दीपावली पर्व के मद्देनज़र कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित एनसीसी मैदान में फटाखा विक्रेताओं के लिए अस्थाई दुकानों का आवंटन किया गया है। लेकिन सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब कुछ विक्रेताओं द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए मैदान के द्वार पर अवैध रूप से स्टॉल लगाकर पटाखों की बिक्री शुरू कर दी गई।

Uploaded Image

इस पर अन्य फटाखा विक्रेताओं ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया और अवैध बिक्री पर आपत्ति दर्ज करवाई। विवाद बढ़ता देख मौके पर नगर पालिका के सीएमओ दिनेश डे और कोंडागांव पुलिस तुरंत पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

Uploaded Image

सीएमओ दिनेश डे ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विक्रेताओं को समान रूप से दुकानें आवंटित की गई हैं, ऐसे में कोई भी निर्धारित सीमा से बाहर स्टॉल लगाकर बिक्री करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध स्टॉल हटवाए गए और विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन न करें, अन्यथा आगे और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

इस घटनाक्रम से बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई।

Related Post