पेड़ गिरने से अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, डायल 112 ने पहुंचाया जिला अस्पताल

कोण्डागांव, 12 जून 2026 | जिले के दहीकोंगा क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ गिरने की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति को एक ऑटो चालक द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र दहिकोंगा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डायल 112 की सहायता से जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया।

Uploaded Image

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

Uploaded Image

अस्पताल में उसका उपचार जारी है। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post