पीथमपुर के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दौरा ।

एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी पीथमपुर में मल्टी लाजिस्टिक पार्क व रेल साइडिंग का शिलान्यास करने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। जिसकी अनुमानित राशि लगभग 111 करोड़ रुपए है। अपने अल्प प्रवास में गडगरी ने मल्टी लाजिस्टिक पार्क की प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। अब तक भारत में कुल 35 मल्टी लाजिस्टिक पार्क बनाए जा चुके हैं। मल्टी लाजिस्टिक पार्क को वेस्टर्न रिंग रोड और इंदौर अहमदाबाद मार्ग से भी जोड़ा जा रहा है। जबकि दिल्ली मुंबई नेशनल हाईवे से मजह 150 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है। इंदौर दाहोद रेल परियोजना के सागौर रेलवे स्टेशन के पास इस लाजिस्टिक पार्क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। नितिन गडकरी के पीथमपुर पहुंचने से पूर्व लगभग 5 पुलिस थानों का बल सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया था। अपने अल्प के प्रवास में नितिन गडकरी ने इस महत्वकांक्षी योजना से क्षेत्र को होने वाले फायदों के विषय में जानकारी दी। साथ ही कहा कि लाजिस्टिक पार्क बनने के बाद परिवहन के समय व दामों में कमी आएगी। साथ ही यह युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, धर भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती,सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कई अधिकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post