ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना सालमगढ़ की बड़ी कार्रवाई 130 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना सालमगढ़ की बड़ी कार्रवाई

130 ग्राम अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

प्रतापगढ़।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्बी. आदित्य के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ गजेन्द्रसिंह जोधा तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना सालमगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी सालमगढ़ पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 130 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। साथ ही अफीम के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

दिनांक 22.12.2025 को थाना सालमगढ़ पुलिस जाप्ता गश्त के दौरान पिंडशेली फंटे पर पहुंचा। इस दौरान अचनारा की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को देखकर चालक घबरा गया और वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल को रुकवाया।

पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम गौतम पिता कोयला, जाति थोरी, उम्र 60 वर्ष, निवासी सिरखंड, नगरी, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 130 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Related Post