थाना बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया के एक 25 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
सूचना के अनुसार, शिवप्रसाद राजपूत, पिता बहोरिक राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, दिनांक 14 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 9:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजन द्वारा की गई खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद 15 सितंबर 2025 को बिल्हा थाना में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
गुमशुदा युवक का विवरण
नाम: शिवप्रसाद राजपूत
उम्र: 25 वर्ष
कद: लगभग 5.5 फीट
रंग: सांवला
चेहरा: गोल
शारीरिक स्थिति: गूंगा-बहरा, इशारों से बात करता है
पहनावा (लापता होने के समय):
नीले रंग का चड्डा
सफेद बनियान
भाषा: हिन्दी और छत्तीसगढ़ी (इशारों के माध्यम से)
घटना स्थल
ग्राम उमरिया, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
पुलिस ने जनता से की अपील
थाना बिल्हा ने गुमशुदा युवक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
जानकारी देने के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
थाना प्रभारी बिल्हा: 94791-93038
एलिस नियंत्रण कक्ष: 07752-225961 / 07752-228504 / 94791-93099
सूचक (परिजन): 62624-93880
पुलिस टीम द्वारा युवक की तलाश जारी है और आसपास के क्षेत्रों में भी
सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
