बिलासपुर। रविवार का दिन शहर के लिए तनाव और अफरातफरी से भरा रहा। कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग पुलों पर आत्महत्या की कोशिश ने हड़कंप मचा दिया। लेकिन पुलिस की तत्परता और राहगीरों की समझदारी से दोनों घटनाओं में बड़ी त्रासदी होने से टल गई।
राम सेतु पुल पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
राम सेतु पुल पर अचानक एक महिला रेलिंग पर चढ़ गई और छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। महिला को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है ताकि वह मानसिक रूप से संभल सके।
इंदिरा सेतु पर युवक ने लगाई छलांग
उसी दिन इंदिरा सेतु पर पति-पत्नी विवाद से आहत एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद राहगीर घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए युवक को बचाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को नदी से बाहर निकाल लिया।
पुलिस और राहगीरों ने दिखाई समझदारी
दोनों घटनाओं में पुलिस की तत्परता और आम नागरिकों की सूझबूझ ने दो परिवारों को मातम से बचा लिया। महिला और युवक दोनों को परामर्श दिया जा रहा है ताकि वे दोबारा ऐसा कदम न उठाएँ।
एएसपी ने जताई सराहना
एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि डायल-112 टीम, स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की तेज कार्रवाई से दो जिंदगियां बचाई जा सकीं। उन्होंने समझदारी दिखाने वाले युवकों और पुलिस टीम की सराहना
भी की।
