रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चांपा लोकल पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चांपा, सक्ती व कोरबा क्षेत्र से कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹8 लाख से अधिक है।
चोरी की घटना व कार्रवाई
दिनांक 05 जुलाई, 2025 को फरियादी राधेश्याम धीरहे ने चांपा रेलवे प्लेटफार्म के कॉलोनी साइड से उनकी बाइक (CG-11-AT-3479) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF पोस्ट प्रभारी पी. तिवारी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें रेलवे परिक्षेत्र चांपा से धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी–
1. रिया भट्ट किन्नर, उम्र 28 वर्ष, निवासी – सालासर चौक गिरवानी, रायगढ़
2. प्रमोद चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी – हटरी चौक, सीतामढ़ी, कोरबा
पूछताछ में दोनों ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।
संयुक्त ऑपरेशन से बड़ी सफलता
RPF और थाना चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से चांपा, सक्ती व कोरबा क्षेत्र से चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 284/25, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।
रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता एवं दक्षता की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की गई। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी RPF की मुस्तैदी को लेकर संतोष जताया।
