बफना पुलिया के पास मुरूम से भरी ट्रक पलटी, बाल-बाल बचे चालक – वाहन क्षतिग्रस्त

कोंडागांव, 25 अगस्त 2025: उमरकोट मार्ग पर स्थित ग्राम बफना के पास शिवमंदिर पुल के समीप आज सुबह एक मुरूम से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक कोंडागांव की ओर आ रही थी।

 

सूत्रों के अनुसार, पुल के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक पुल के नीचे जा गिरी। घटना के दौरान ट्रक चालक सहित अन्य किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, ट्रक को भारी क्षति पहुंची है।

Uploaded Image

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर जांच कार्रवाई जारी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ के चलते मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित रही।

Related Post