ब्रिज पर ट्रक ब्रेकडाउन, QRT ने दिखाई फुर्ती — मिनटों में बहाल हुआ ट्रैफिक

बरसात के मौसम में जब शहर के पुलों पर ट्रैफिक सामान्यतः भारी होता है, ऐसे में यातायात पुलिस बिलासपुर की क्यू आर टी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) ने आज एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया।

आज करीब 2:30 बजे, इंदिरा पुल के ठीक बीचों-बीच एक एलपीजी गैस से लदी बड़ी ट्रक अचानक ब्रेकडाउन हो गई। इससे पुल पर दोनों ओर से ट्रैफिक पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही QRT टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बल की मदद से ट्रक को साइड में किया गया।

कंट्रोल रूम को लिफ्टर और हाइड्रा भेजने हेतु सूचित किया गया। वहीं, एक मैकेनिक को भी तत्काल बुलाया गया और सुधार कार्य करवाकर ट्रक को रवाना किया गया।

 

 यातायात व्यवस्था को बनाया गया सुचारू

 

सरकंडा की ओर से आने वाले वाहनों को रामसेतु पुल से डायवर्ट किया गया। रायपुर साइड से आने वालों को महाराणा प्रताप चौक, नेहरू चौक से डायवर्ट कर इंदिरा पुल को एकांगी मार्ग बनाकर वाहनों को निकाला गया।

पूरी व्यवस्था पेट्रोलिंग और पॉइंट ड्यूटी टीम के सहयोग से सुव्यवस्थित रूप से संभाली गई।

 

 

 यातायात पुलिस की अपील

वाहन चालक नियमित रूप से गाड़ियों की मेकेनिकल जांच जरूर कराएं।

पेट्रोल-डीजल की मात्रा की जांच यात्रा से पहले करें।

ब्रिज या पुल के ऊपर वाहन ब्रेकडाउन होने की स्थिति में शांत रहें और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

वर्षा के दौरान अचानक बढ़ने वाले ट्रैफिक को लेकर सतर्क रहें।

Related Post