कोंडागांव/दंतेवाड़ा, 25 मई 2026 | झीरम घाटी नक्सली हमला की बरसी पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2013 में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं, पार्टी के वीर कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च त्याग छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर मोहन मरकाम ने दंतेवाड़ा पहुंचकर शहीद महेंद्र कर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र और समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
