कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

आज बिलासपुर स्थित राजकिशोर नगर ऊर्जा पार्क में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ सदभाव पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुरजित सिंह चावला के कार्यकारी अध्यक्ष धुरुचन्द्रा मनोज श्रीवास्त प्रदेश सचिव उमाशंकर साहू के साथ वरिष्ठ पत्रकार शिव तिवारी के साथ नीरज साहू,सागर सोनी,ने मिलकर नीम,लीची,नीबू का पौधा लगाकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया गया।

सुरजित चावला ने अपने उद्बोधन में हर साथी के जन्मदिन पर हम इसी तरह फलदार वृक्ष लगाकर प्रकृति को प्रदूषण मुक्त बनाने की कोशिश करते है।और सभी मे भाईचारा भी बना रहता है।कहकर प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष जरूर लगाएं कहा।
तत्पश्चात धुरू चंद्रा ने भी मानव उत्थान पर्यावरण संरक्षण हेतु।बढ़ते तापमान को नियंत्रण करने में वृक्षारोपण करना जरूरी है।कहकर सभी आये हुवे साथ का धन्यवाद किया।मनोज श्रीवास्तव ने भी वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुवे।समाज हिट में ऐसे कार्य होते रहे कहा तत्पश्चात मनोज श्रीवास्तव ने सभी साथी को रतनपुर माँ महामाया दर्शन एवं गिरजाबंध जाने की आग्रह किया और रतनपुर भृमण कर माँ से मंगल कामना का आशिर्वाद लिए।

Related Post