यातायात पुलिस बिलासपुर ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया सेवा का अनुपम उदाहरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश में चेतना भवन रक्षित केंद्र परिसर में "एक दिवसीय यातायात मेगा मेडिकल कैंप एवं निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर" का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में बिलासपुर यातायात एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार और परामर्श प्रदान किया गया।

Uploaded Image

शिविर का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने किया। इस विशेष आयोजन में मुंबई और नगर से आए वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं और त्वचा संबंधी रोगों समेत अन्य व्याधियों का गहन उपचार किया।

शिविर पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के लिए समर्पित रहा IADVL छत्तीसगढ़ के सहयोग से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं,निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित वर्गों के लिए अनुकरणीय पहल एवम पुलिस विभाग ने चिकित्सा सेवा को मानव सेवा के रूप में रेखांकित किया गया।

मुख्य अतिथि एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा की तरह ही चिकित्सा सेवा भी मानवता की सेवा है। उन्होंने सभी डॉक्टरों और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस पहल से पुलिस कर्मियों की अनियमित दिनचर्या से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी।

शिविर में IADVL के डॉक्टरों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे–डॉ. दीपक सरकार,डॉ. जे.पी. स्वैन, डॉ. कल्पना लूथरा, डॉ. संतोष अग्रवाल, डॉ. अदिति बंसल दुबे, डॉ. भव्या स्वर्णकार, डॉ. मंजीत गुप्ता, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. शिल्पी लकड़ा, डॉ. डेनिस हेनरी, डॉ. पारुल जेमनानी,डॉ. मोहन गुप्ता एवं डॉ. डेविड हेनरी के मार्गदर्शन तथा IADVL छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. अजय पांडे और सचिव डॉ. डेनियल हेनरी की सहभागिता से यह शिविर सफल रहा।

कार्यक्रम के समापन पर चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह शिविर पुलिस विभाग की जनकल्याणकारी सोच और जनहित सेवा की भावना को प्रदर्शित करता है।

Related Post