गौवंश की सुरक्षा को लेकर सजग हुई यातायात पुलिस, सड़कों पर लगाई जा रही रेडियम पट्टिकाएं

सड़क सुरक्षा और गौवंश संरक्षण की दिशा में यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नियमित रूप से गौवंशों को रेडियम पट्टिका लगाए जाने का कार्य शुरू किया है, जिससे रात्रि के समय दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यातायात पुलिस द्वारा उन स्थानों की पहचान की जा रही है जहाँ बड़ी संख्या में मवेशी एकत्रित होते हैं, और इन स्थानों की जानकारी संबंधित विभागों को भेजी जा रही है ताकि मवेशियों का पुनर्वास एवं प्रतिस्थापन किया जा सके।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सड़क पर घूमने वाले मवेशी किसी भी आकस्मिक दुर्घटना का कारण न बनें और वाहन चालकों को भी समय रहते सतर्क किया जा सके। यातायात विभाग की यह सतर्कता सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

Related Post