उरगा से निहारिका तक गूंजेगी मशाल रैली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, मशाल रैली में शामिल होंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

कोरबा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय सचिन पायलट का 16 सितम्बर को कोरबा आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य मशाल जुलूस (रैली) का आयोजन किया जाएगा।

 

रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर की धरती पर पार्टी प्रभारी का स्वागत करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे पताढी–उरगा के बीच ओवरब्रिज के पास स्वागत समारोह से होगी। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ता शाम 7 बजे निहारिका स्थित सुभाष चौक में आयोजित मशाल रैली में भाग लेंगे।

 

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और वे प्रभारी के स्वागत के लिए तैयारियों में जुट ग

ए हैं।

Related Post