वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने "मन की बात" कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान टैक्स और GST चोरी पर सख्त रुख दिखाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि—जीएसटी या इनकम टैक्स से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी हो, मुझे बताइए, मैं ACB से रंगेहाथ पकड़वाऊंगा
उन्होंने कहा कि अगर GST में कोई 10-20% तक की गलती होती है तो विभाग कुछ हद तक सहन कर सकता है, लेकिन 10 से 20 लाख रुपए तक की टैक्स चोरी माफ नहीं की जाएगी। अगर कोई फर्जी बिल लगाकर खुद को फायदा पहुंचाने की कोशिश करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा–“टैक्स डिपार्टमेंट बहुत खतरनाक होता है। अगर कोई अधिकारी खुद के लिए रिश्वत मांगता है, तो उसकी भी सूचना सीधे मुझे दें, मैं ACB से तुरंत कार्रवाई कराऊंगा।”
वित्त मंत्री की यह चेतावनी उन लोगों के लिए है जो टैक्स चोरी को मामूली समझते हैं। अब विभाग चुप नहीं बैठेगा, बल्कि हर गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
