बाँकी मोगरा:– भाद्रपद के माह में जल का संकट तेज, लगातार 36 घंटे से लगातार बारिश होने से अब बांधो व नदियों और नालों का जलस्तर अपने क्षमता सीमा से ऊपर हो चुकी है, ग्रामीण क्षेत्रों में से होकर गुजरने वाले सभी मार्ग भी बंद होने के स्तर पे नज़र आ रहे है।
जी हाँ हम बताना चाहते है कि अगर कंही जाने का जरूरी कार्य लगता है तो ग्रामीण इलाकों को छोड़ कर मुख्य मार्गो का उपयोग करना ज्यादा सही रहेगा।जिला कोरबा के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी से जवाली चाकाबुड़ा जाने वाला मार्ग के देवरी स्कूल के पास वाला पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से टुटकर पानी मे बह गया है आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
जिससे आवागमन का कोई दूसरा जुगाड़ नही बनता तब तक उस मार्ग पर आवागमन नही होने के मुनादी की जा रही है ।
आम जनो को भी निवेदन किया जा रहा है नदी नालों से होकर गुजरने वाले पुलिया मार्ग का पानी के बहाव तेज होने पर सतर्कता बरते और रिक्स ले कर पार न करें।
