प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का हुआ सजीव प्रदर्शन जिला कलक्टर ने किया प्रतिभागियों को प्रोत्साहित

प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का हुआ सजीव प्रदर्शन

 

जिला कलक्टर ने किया प्रतिभागियों को प्रोत्साहित

 

प्रतापगढ़, 17 दिसम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वावधान में 12 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक आयोजित स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का विजिट जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलक्टर का स्वागत सी.ओ. गाइड रेखा शर्मा ने किया। स्काउट-गाइड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा कब एवं बुलबुल संभागियों ने बड़ी सलामी के साथ स्वागत किया।Uploaded Image

 

जिला कलक्टर ने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट चरित्रवान एवं अनुशासनशील होता है। आपका जोश, उत्साह और प्रशिक्षण के कार्यक्रम देखकर मैं अभिभूत हूं। यह प्रशिक्षण आपके विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों से 108 पुरुष अध्यापक एवं 80 महिला अध्यापिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

 

प्रशिक्षण दल में शिविर संचालक फ्लॉक लीडर बृजरानी माथुर (जयपुर), गाइड कैप्टन लीडर उमा वर्मा (जयपुर), स्काउट संचालक राकेश टांक (राजसमंद) एवं कब संचालक राजेन्द्र चौधरी (अलवर) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

इस अवसर पर स्काउटर मानसिंह देवड़ा, भीमराज मीणा, श्याम पुरोहित, अधिराज सिंह देवल, मनीष कुमार पाटीदार, बादल बारोलिया, सुनील टेलर, संजय कुमावत, विनोद कुमावत, अजित सिंह चुंडावत, गर्वित दिवेदी, कैलाश मालवीय, गाइडर साधना बलाई, चन्दा मीणा, मंजुलता मीणा, कुसुम पाटीदार, ज्योतिपुरी गोस्वामी, दुर्गा कुमारी मीणा, रोवर लीडर अजय मेघवाल, गौरव रैदास, आयुष सुथार, अंकित रैदास, भूपेंद्र सिंह, लखन रैदास, रेंजर लीडर पूर्णिमा राजपूत, रोशनी सुथार, अंजली रहौर और लक्ष्मी कुमावत सेवाएं दे रही है।

 

 

Related Post