पुरी हमसफर एक्सप्रेस (20917) में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। इंदौर से पुरी तक चलने वाली इस प्रीमियम ट्रेन में टिकट और फाइन के नाम पर यात्रियों से जमकर वसूली की जा रही है। हर मंगलवार चलने वाली यह ट्रेन, जिसमें रिजर्वेशन अनिवार्य है, अब भ्रष्टाचार का अड्डा बनि हुई है।
कन्फर्म टिकट वाले पैसेंजर ने TT पर लगाए गंभीर आरोप

यात्रियों का आरोप है कि बिना लोकल डिब्बा होने की वजह से प्लेटफॉर्म में घुसने के बाद टिकट चेकर यात्रियों से फाइन के नाम पर मनमाना पैसा वसूलते हैं। कई बार तो यात्रियों को टिकट के बदले फाइन की रसीद थमा दी जाती है और चार्ज से ज्यादा रकम भी ले ली जाती है।
काउंटर से वेटिंग टिकट लेने वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें सफर के कुछ घंटे पहले ही पता चलता है कि टिकट कन्फर्म नहीं हुआ, लेकिन यात्रा जरूरी होने पर मजबूरन भारी अपमान सहना पड़ता है।
कन्फर्म टिकट वाले भी परेशान हैं क्योंकि फाइन वाला टिकट लेकर कोई भी यात्री उनकी बर्थ पर बैठ जाता है और TT नियमों का हवाला देकर कुछ नहीं कर पाते।
यात्रियों ने चल रहे झोल में रेलवे प्रशासन से की मांग

यात्रियों ने IRCTC और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस पूरी व्यवस्था की जांच हो और पूरी हमसफर में चल रही इस 'अदृश्य लूट' पर रोक लगे। और IRCTC जितना टिकट कन्फर्म कर सके उतना ही टिकट काटने का परमिशन दे, और फाइन के नाम पर चल रहा झोल को खत्म करने की मांग की है, जिससे कन्फर्म टिकट वालों को कोई परेशानी न हो
क्या आपने भी पुरी हमसफर में सफर किया हैं । और हां तो आपका अनुभव कैसा रहा हमे जानकारी जरूर दे।
