राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चोरी की यह वारदात राईस एंड साइन स्कूल के पास उस वक्त हुई जब पीड़ित परिवार अपने ससुराल गया हुआ था। चोरों ने मौका पाकर घर से 59 ग्राम सोने के जेवरात, 1 किलो चांदी के गहने और नगदी चुरा ली थी।
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी–
लल्ला उर्फ आकाश बंदे
सोहेल वर्मा जंघेल
एक नाबालिग आरोपी
जप्त सामग्री की कुल कीमत: ₹7.5 लाख रुपये है, आरोपियों से सारा माल बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि तीनों आरोपी बेहद शातिर हैं और योजनाबद्ध तरीके से सूने मकानों को निशाना बनाते थे।
