चकुंडा कस्बे के राम जानकी मंदिर में चोरी, चोरों ने ताले तोड़कर उड़ाए जेवरात
चकुंडा कस्बे के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर में रखे चांदी के छत्तर, चांदी की चेन, सोने के मोती व सीता माता की मूर्ति पर चढ़ा मंगलसूत्र सहित कई कीमती जेवरात चोरी कर लिए।
गनीमत रही कि चोरों ने मंदिर की मूर्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।
सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं, जिस कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र ही चोरों को पकड़ने और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
