कोरबा/कटघोरा मामला है ग्राम बनवार की विकास खंड पोंड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत आने वाले थाना कटघोरा के जटगा चौकी की है जंहा एक किसान के द्वारा अपने खेत को गिरवी रखकर लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत से जल आपूर्ति व खेतों में सिचाई के लिए एक कुँए की खुदाई करवाए ।
लगभग 2 महीनों के बाद वह कुआ ही उस परिवार के लिए घातक बन गया।
जी हां दोस्तो ग्राम बनवार में रहने वाले 65 वर्षीय छेदु लाल श्रीवास पत्नी कंचन बाई श्रीवास और पुत्र गोविंद कुमार श्रीवास जिन्होने बड़े ही मेहनत और लगन से अपने घर के बाड़ी में एक कुआँ खुदवाया। और जैसे ही पहली बरसात की पानी कुँए में भरती की कुछ अनहोनी होना ज्ञान पड़ा । कुँए में खेतों की सिचाई के लिए टुल्लू पम्प लगाया गया था जो कि बारिश में भीग कर खराब न होजाए शोच कर पम्प को निकालने कुँए के पास गए जैसे ही पम्प को निकलने वाले थे कि अचानक कुआँ धसकने लगा मिट्टी में फिसल कर गोविंद पहले नीचे गिरा फिर उनके पिता जी छेदुलाल फिर उनको बचाने उनकी मम्मी कंचन श्रीवास तीनो एक एक कर के कुँए के अंदर समाहित हो गए ।
लगभग 26 फिट गहरे कुँए में फंस कर उनकी जान चली गई और ऊपर से गीला मिट्टी उन पर ढक गया। बारिस रुकने के पश्चात परिजनों द्वारा उनका पता लगाया गया पर उनका कोई पता नही चला ।
परिजनों को आशंका हुई कि शायद कुँए के धसान से अंदर फंस गए हो ।
शासन की मदद ले कर उस कुँए की खुदाई की गई 24 घंटो तक कोई सुराग नही मिला ।
कोरबा जिला के जिलाधीश अजित वसंत व नगर पुलिस अधीक्षक ने भी मौकाए वारदात पर उपस्थित हो कर जायजा लिया और हर सँभव कोशिश करने की सलाह दिये। महज 28 घण्टे में तीनों का मृत शरीर रेस्क्यू दल द्वारा कुँए से निकाल कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
कुछ अच्छा करने की शोंच ने कर दिया काम तमाम
कुआँ खुदवाना पड़ा श्रीवास परिवार को महंगा
कुँए ने ली तीन ब्यक्तियों की जान, 28 घंटो के रेस्क्यू मिला शव
