कोरबा 07 अक्टूबर। कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग अंतर्गत अंचल के गौमाता चौक सीतामणी के पास बदहाल हो चुकी है।ऐसा लगता है कि फिर कोरबा की जनता को गड्डो में स्नान करना मजबूरी बन जाएगा।रोजाना गड्डो में कई गाड़ियों से लोगो के गिरने का खबर मिलते रहता है।यह सड़क दो जिलो को आपस मे मिलाने वाला एक मुख्य मार्ग है शासन प्रशासन की गाड़ियां भी इसी में से ही गुजर रही है पर सभी मुक़दर्शी बने हुए है ।मानो ऐसा लगता है कि कोई बड़ी घटना के इंतजार में सभी बैठे हुए है।जब तक कोई बड़ी घटना नही हो जाती तब तक संबंधित अधिकारियों की नींद नही खुलेगी। गड्ढे से बचने वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा से गाड़ी को निकलने को मजबूर है । बारिश का पानी भरने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।गड्ढो की गहराई नही समझ आती जिसके कारण लोगो को रोड दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।
मानिकपुर खदान राखड़ परिवहन में लगे मालवाहक वाहनों की भी इसी सड़क से आवाजाही होती है। इस कारण गौमाता चौक के पास सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। इमलीडुग्गू चौक से लेकर भिलाईखुर्द मोड़ तक सड़क खराब है। गौमाता चौक सीतामणी से लगभग 200 मीटर आगे मुख्य सड़क बदहाल है। बारिश का पानी भरने के बाद गड्डे को पारकर आगे निकलना मुश्किल है। गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने से कई बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। गड्डों से बचने वाहन चालाक गलत दिशा से आवाजाही कर रहे हैं।
