दोईमुख ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की पहली बार हिंदी के रचनाकारों की ‘नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ का आयोजन राजीव गांधी विश्वविद्यालय, दोईमुख, ईटानगर में 12 से 14 नवंबर, 2025 को राजीव गांधी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग तथा नेशनल बुक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 12 नवंबर, 2025 को विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग में राजीव गांधी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जयदेव साहू तथा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक श्री कुमार विक्रम ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया।
‘नवसाक्षर लेखन कार्यशाला’ के उद्घाटन के दौरान मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक श्री कुमार विक्रम ने न्यास की परंपरानुसार कार्यशाला में आए विद्वानों तथा लेखकों को पुस्तकें भेंट व शॉल ओढ़कर स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन कार्यशाला प्रभारी डॉ. ललित किशोर मंडोरा ने किया।
राजीव गांधी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. जोराम यालम नबाम कहा कि अरुणाचल प्रदेश के हिंदी विभाग के साथ मिलकर आयोजन करने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट का आभार व्यक्त करती हूं। हमारे हिंदी रचनाकारों को सीखने का यह सुनहरा अवसर है।
